फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tricolor will be hoisted at every house: DM

हर घर पर फहराया जाएगा तिरंगा : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted at every house: DM
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी ने हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान, सचिव, राशन डीलर, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि 1947 से लगातार हम लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। लोगों में वीर सपूतों के किए हुए त्याग और बलिदान को याद रख सके उनके अंदर देशभक्ति की भावना जागृत व बरकरार रहे। इसके लिए हमें संकल्प लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना होगा। इसके लिए ग्राम में प्रभात फेरी, रैली व बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत कराने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है। कहा कि यह झंडा राष्ट्र की शान है, ऑन है, केवल झंडा नहीं है। तिरंगे के साथ सेल्फी लें। देशप्रेम की भावना हर व्यक्ति के अंदर होनी चाहिए।
विज्ञापन

लोगों को पता होना चाहिए कि कितने कठोर परिश्रम और संघर्ष के बाद हमारे वीर सपूतों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है। हर घर तिरंगा अभियान के दौरान सभी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर-सरकारी संगठनों, रेस्तरां, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस स्टेशनों / चौकियों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज अनिवार्य रूप से फहराया जाएगा। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य करना होगा। लोगों में देश प्रेम की भावना जाग्रत करने के लिए यह अभियान बहुत जरूरी है। गंगेश्वरी के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खडगवंशी, हसनपुर के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर, मुदित गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed