फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tricolor is a symbol of the pride and sacrifice of the country: Dr. Dhillo

देश की शान व बलिदान का प्रतीक है तिरंगा : डॉ. ढिल्लो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tricolor is a symbol of the pride and sacrifice of the country: Dr. Dhillo
अमरोहा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई। संवाद - फोटो : संवाद
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस से पहले शिक्षक विधायक डाॅ. हरि सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मिनी स्टेडियम से शुरू होकर निशा पैलेस होटल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा से पहले शिक्षक विधायक डाॅ. ढिल्लो ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। पार्टी संगठन के निर्देश पर देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में रविवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान, बलिदान और एकता का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देना है कि देश की आजादी हमें कितने संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है। हमें इसे सुरक्षित रखना है और देश की प्रगति में योगदान देना है।
विज्ञापन

यात्रा के बीच में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देशभक्ति संगीत की गूंज रही। लोग झूमते और नाचते हुए नजर आए। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, धनौरा पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, ममता गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, वीरेंद्र सिंह, रामकिशोर चौहान, ब्रजेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed