फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Trial of VHT machine completed, way cleared for export of mango to Japan

Amroha News: वीएचटी मशीन का ट्रायल पूरा, जापान के लिए आम के निर्यात का रास्ता साफ

Wed, 16 Apr 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 16 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Trial of VHT machine completed, way cleared for export of mango to Japan
अमरोहा। मैंगो पैक हाउस में सेंसर कैलिब्रेशन के बाद मंगलवार को वीएचटी मशीन का ट्रायल पूरा होने के साथ ही अमरोहा से जापान के लिए निर्यात का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही ट्रायल पूरा होने का प्रमाण पत्र मिलने के बाद जापानी भी अमरोहा के आम का स्वाद चख सकेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा में आम की पैदावार व निर्यात को देखते हुए ही प्रदेश सरकार ने यहां इंटीग्रेटेड मैंगो पैक हाउस का निर्माण कराया था। इसमें लगी मशीनों को पिछले दिनों एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) की और से भी हरी झंडी मिल चुकी थी। जिसके बाद यहां से आम के निर्यात का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

मंडी सचिव अरविंद कुमार के अनुसार कि एपीडा के सहयोग से जापान के एमएएफएफ ऑर्गेनाइजेशन की कैमिकल एंड फिजिकल कंट्रोल लेबोरेट्री की रिसर्च डिवीजन से यशुहीरो इशीगे व एपीडा दिल्ली से सहायक प्रबंधक संदीप सिंह तथा वाराणसी से शुभम राय तथा अनुवादक के रूप में एस झा सोमवार को मैंगो पैक हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने वीएचटी यूनिट यानी वेपर हीट ट्रीटमेंट यूनिट के सेंसर कैलिब्रेशन को परखा था। जिसके बाद मंगलवार को आम का ट्रायल पूरा किया गया। ट्रायल के लिए आम आंध्र प्रदेश से मंगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को वीएचटी मशीन का ट्रायल सफल रहा है। मंडी सचिव ने बताया कि जल्द ही सफल ट्रायल का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। जिसके बाद यहां से आम का निर्यात जापान भी किया जा सकेगा।

इस दौरान टीम के साथ मंडी परिषद के डिप्टी डायरेक्टर आलोक निधि गोयल, जेई हर्षित गंगवार, उपनिदेशक प्रशासन व विपणन अविनाश चंद्र मौर्य व सभापति मसीहा नजम, भारत सरकार से अपर निदेशक विनोद सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed