फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Travel will be accessible from Moradabad Airport

Amroha News: मुरादाबाद हवाई अड्डे से सुलभ होगा सफर, समय की होगी बचत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Travel will be accessible from Moradabad Airport
अमरोहा। बेहतर परिवहन की सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की धुरी मानी जाती है। मुरादाबाद से लखनऊ की एयर कनेक्टिविटी से अमरोहा के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। लखनऊ पहुंचने के लिए जहां समय की बचत होगी, वहीं व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री ने मुरादाबाद हवाई अड्डे की विधिवत शुरुआत कर दी। जिससे स्थानीय लोगों में भी हर्ष का माहौल है और मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा की पहचान औद्योगिक हब के रूप में होने लगी है। यहां करीब दो दर्जन से अधिक उद्योग धंधे स्थापित हैं। यही नहीं, इस जिले की पहचान ढोलक निर्माण के क्षेत्र में देश-विदेशों तक फैली हुई है। दशकों की मांग के बाद मुरादाबाद में आखिरकार हवाई अड्डे का सपना साकार हो गया। जिसका लाभ सीधे तौर पर जिले के उद्यमियों, वकीलों, युवाओं समेत लोगों को भी होगा। अमरोहा से लखनऊ की दूरी लगभग चार सौ किलोमीटर है। जिसको वाया ट्रेन से पहुंचने में करीब सात घंटे का सफर तय करना होता है। लेकिन हवाई अड्डे का संचालन शुरू होने के बाद मुरादाबाद से लगभग एक घंटे में लखनऊ का सफर तय हो सकेगा। जिससे समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

------

मुरादाबाद में हवाई अड्डे का निर्माण कराया जाना सरकार का अच्छा कदम है। विमान यात्रा की शुरुआत के साथ लखनऊ का सफर आसान तो होगा, साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार प्रजापति, ढोलक कारोबारी
-------

मुरादाबाद में हवाई यात्रा की सहूलियत के रूप में सरकार ने अमरोहा क्षेत्र के लोगों को भी सौगात दी है। व्यापार अथवा काम के सिलसिले में लखनऊ आदि जगहों पर जाना होता रहता है। अमरोहा से मुरादाबाद की दूरी भी कम है। हवाई यात्रा की शुरुआत से इसका लाभ मिलेगा।
- अंकित यादव, कपड़ा कारोबारी
----

मुरादाबाद में बने हवाई अड्डे का लाभ निश्चित रूप से हर क्षेत्र के लोगों को होगा। नौकरी के सिलसिले में अलग-अलग शहरों में जाना होता रहता है। लखनऊ के लिए रेल यात्रा ही एक विकल्प थी। अब हवाई यात्रा का सपना भी पूरा हो सकेगा।
- दीपक कुमार, इंजीनियर
----

मुरादाबाद क्षेत्र में परिवहन के रूप में हवाई यात्रा की शुरुआत होना यहां के लिए बड़ी बात है। नौकरी के लिए परीक्षा देने लखनऊ में जाना अधिक होता है। अब लखनऊ की हवाई कनेक्टिविटी होने से परीक्षा के लिए समय की बचत हो सकेगी।
- अंकित सैनी, विद्यार्थी
----

एक खिलाड़ी के तौर पर खेलों में भाग लेने के लिए समय-समय पर यात्रा करनी होती है। अमरोहा के नजदीक केवल दिल्ली ही हवाई अड्डे की सुविधा थी। अब नजदीक में मुरादाबाद से भी हवाई सफर के शुरुआत मिलेगी। प्रदेश की राजधानी का सफर सुगम होगा। जोकि क्षेत्र के लिए बड़ी बात है।

- ममता चौधरी, एथलीट
----

मुरादाबाद का हवाई अड्डा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। लखनऊ पहुंचने के लिए समय की बर्बादी नहीं होगी। कम समय में ही लखनऊ का सफर कर सकेंगे। कोर्ट के काम के सिलसिले में लखनऊ और प्रयागराज का सफर करना होता है। जोकि अब आसान होगा।
- इफ्तेखार सैफी, एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed