फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Travel agent killed after bike rammed into truck from behind

Amroha News: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक के ट्रैवल एजेंट की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Travel agent killed after bike rammed into truck from behind
नौगांवा सादात। साढ़ू के बेटे की शादी में शामिल होकर लौट रहे कस्बा निवासी ताहिर रजा (52) की बाइक मकदूमपुर के सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई के परिजन शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

नौगांवा के मोहल्ला बड़ी इमली निवासी ताहिर रजा पुत्र कायम रजा ट्रैवल एजेंट थे। घर में उन्होंने अपना आफिस बना रखा था। शनिवार को अमरोहा के बड़ा दरबार निवासी साढ़ू के बेटे की शादी थी। ताहिर शादी में शामिल होने आए थे। रात्रि करीब एक बजे वह बाइक से नौगांवा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिजनौर रोड स्थित मकदूमपुर गांव में पहुंची तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पुलिस व परिजन वहां पहुंच गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बाद में परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। रविवार को उनका दफीना कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक ताहिर रजा की पत्नी की मौत भी तीन साल पहले हो चुकी है। उनके परिवार में 17 साल का बड़ा बेटा व तीन बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed