{"_id":"66579ae766fb3775d8001be7","slug":"transporter-attacked-the-manager-of-the-food-factory-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-119437-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रांसपोर्टर ने फूड फैक्टरी के प्रबंधक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रांसपोर्टर ने फूड फैक्टरी के प्रबंधक पर किया हमला
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। बिना तिरपाल बांधे गाड़ी को बाहर जाने से रोकने पर ट्रांसपोर्ट संचालक ने अपने बेटे और 20 साथियों के साथ मिलकर फैक्टरी के प्रबंधक पर हमला बोल दिया। सिर पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर पांच कारों में सवार होकर आए थे। एक पर विधायक लिखा हुआ था। आरोपी फायरिंग कर कर्मचारियों को डरा धमका कर चले गए। प्रबंधक को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भेजा। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव लड़ाना निवासी वेद प्रकाश शर्मा राज स्नेह एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के प्रबंधक हैं। फैक्टरी औद्योगिक क्षेत्र में चौकी के निकट है। उनकी फैक्टरी में मुरादाबाद के ट्रांसपोर्ट संचालक की गाड़ी माल ले जाने का काम करती है। प्रबंधक का कहना है कि बुधवार को गाड़ी में माल भरा गया। उसके ऊपर तिरपाल नहीं बांधा गया। उनकी फैक्टरी का नियम है कि कोई भी गाड़ी फैक्टरी से माल लादने के बाद उस पर तिरपाल बांधकर ही जा सकती। इसलिए उन्होंने गाड़ी को रोक दिया।
उनका आरोप है कि बुधवार की सुबह उन पर मुरादाबाद के ट्रांसपोर्ट संचालक का फोन आया। उसने गाड़ी को बिना तिरपाल बांधे ही निकालने को कहा। उन्होंने इन्कार किया तो गाली गलौज कर धमकी दी। दोपहर 12 बजे ट्रांसपोर्ट संचालक व उसका बेटा चार-पांच गाड़ियों में सवार अपने 20 साथियों को लेकर आ धमका। एक गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था। गेट पर सुरक्षा गार्डों को पिस्टल दिखाकर डरा धमका कर गेट खुलवाया। अंदर घुस आए। वह ऑफिस के गेट पर थे। दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर वार किया। फायरिंग कर कर्मचारियों को डरा धमका कर चले गए। वह औद्योगिक चौकी पहुंचे, मगर चौकी पर कोई नहीं मिला। कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल प्रबंधक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- --