{"_id":"6907b9167f0d537dce0af7a5","slug":"transport-manager-beaten-with-sticks-report-filed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-150841-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रांसपोर्ट मैनेजर को लाठी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रांसपोर्ट मैनेजर को लाठी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 03 Nov 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। आनंदा डेयरी में हंगामा करने पर दुग्ध वाहन हटा देने से नाराज वाहन चालकों ने ट्रांसपोर्ट के मैनेजर के साथ गाली गलौज कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजियाबाद के विजयनगर मोहल्ला निवासी जयप्रकाश शर्मा थाना क्षेत्र में स्थित आनंदा डेयरी में ट्रांसपोर्ट मैनेजर हैं। उनका कहना है कि कुछ दुग्ध वाहन चालक उनके यहां पर हंगामा करते थे। इस कारण उनको नोटिस देकर उनके वाहन हटा दिए। इससे दुग्ध वाहन चालक नाराज हाे गए। वह शनिवार रात करीब 10.20 बजे डेयरी से जा रहे थे। 100 मीटर दूर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इस दौैरान आकर उनकी कार को रोक लिया। उनके साथ गाली गलौच कर मारपीट की।
उनको लाठी डंडे और सरियों से पीट कर घायल कर दिया। धमकी कि यहां नौकरी करने आया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव लंबिया निवासी देवेश, हेमंत सिंह अलोना, प्रियांशु, अमित, प्रदीप और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद