{"_id":"6887da367340e2842a013401","slug":"transport-corporation-is-busy-in-preparations-for-rakshabandhan-buses-will-increase-on-local-routes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144666-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा परिवहन निगम, लोकल रूटों पर बढ़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा परिवहन निगम, लोकल रूटों पर बढ़ेंगी बसें
Tue, 29 Jul 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए हर रूट पर बसों की सुविधा देने को प्लान तैयार किया है। इस बार नौ अगस्त को रक्षाबंधन तो 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टी का पर्व है। परिवहन निगम ने सात से 18 अगस्त की रात तक शत प्रतिशत बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की गई है। रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर यात्रियों की भीड़ अधिक रहेगी। भीड़ बढ़ने पर बसों की कमी न पड़े इसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं, भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाने की तैयारी है।
अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। इनमें 19 अनुबंधित हैं। डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली व संभल के लिए बसों का संचालन होता है। दो साल में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा, आगरा, प्रयागराज के लिए भी बसों का संचालन शुरू हुआ है। अधिकांश बसें दिल्ली व लोकल रूटों पर संचालित होती हैं। नौ अगस्त को रक्षाबंधन और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टी है। रक्षाबंधन पर बहने भाइयों को राखी बांधने उनके घर जाएंगी।
ऐसे में बहनों की सुविधा के लिए डिपो ने सभी व्यवस्थाओं को पूरा करा करने का दावा किया है जो रक्षाबंधन के त्योहार के चलते ऑन रोड रहेंगी। महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी चालक व परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही डिपो से दिल्ली और मुरादाबाद के अलावा नूरपुर, नजीबाबाद होते हुए अतिरिक्त बसें हरिद्वार को जाएंगी। स्थानीय मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
-- -
बसों का संचालन बनाए रखने के लिए चालक-परिचालकों के अवकाश पर रोक रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर भीड़ बढ़ते ही बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। - केसी गौड़, एआरएम