{"_id":"693f24aa428de09ba0009199","slug":"train-operations-affected-due-to-fog-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-153454-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन
अमरोहा। कोहरे के चलते रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 12 ट्रेनें अमरोहा स्टेशन पर देरी से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक जीआर मीना ने बताया कि कोहरा का प्रभाव ट्रेनों के संचालन पड़ रहा है। रविवार को सत्याग्रह व नौचंदी एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे देरी से पहुंची। काशी विश्वनाथ व चंडीगढ़ एक्सप्रेस लगभग दो-दो घंटे लेट पहुंची। जबकि, पद्मावत एक्सप्रेस भी लगभग डेढ़ घंटा तो इंटरसिटी, सदभावना, पूर्णागिरी जनशताब्दी, अवध आसाम, लोकनायक, आला हजरत व अलीगढ़ पैसेंजर भी करीब एक-एक घंटा लेट पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड के बीच यात्रियों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पीछे से ही ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा है। जिसके चलते ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं।
-- -- -- -- -- -