{"_id":"64e66f3cb270cf956c02e2dd","slug":"trailer-rammed-into-dcm-on-highway-driver-killed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-3414-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर डीसीएम में घुसा ट्रेलर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर डीसीएम में घुसा ट्रेलर, चालक की मौत
Thu, 24 Aug 2023 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर आगे चल रही डीसीएम में पीछे से ट्रेलर घुस जाने से उसके चालक कासिम (40) निवासी पिलहैड़ा पिलखुआ हापुड़ की मौत हो गई। हादसा गजरौला से तीन किमी दूर मुरादाबाद की ओर हुआ। चालक केबिन में फंस गया था। बमुश्किल उसे बाहर निकाला गया। उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। अमरोहा जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी के स्टाफ ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसके जेब में मिले साढ़े आठ हजार रुपये पुलिस को सौंप दिए।
पुलिस ने बताया कि बुधवार की तड़के साढ़े तीन बजे मुरादाबाद की दिशा से ट्रेलर दिल्ली की तरफ जा रहा था। उसके आगे डीसीएम चल रही थी। गजरौला से करीब तीन किमी दूर मुरादाबाद की तरफ पहुंचे थे। ट्रेलर के कंडक्टर आबिद निवासी पिलहैड़ा के मुताबिक डीसीएम चालक ने अचानक डीसीएम रोक दी। जिसका ट्रेलर चालक ने ध्यान नहीं किया। ट्रेलर आगे चल रही डीसीएम में जा घुसा। जिससे उसका केबिन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक उसमें फंस गया हादसे की आवाज सुन आस पास के दुकानदार जाग गए। उन्होंने पुलिस को फोन किया। तुरंत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसे सीएचसी में लाया गया। मगर वह मरणासन्न हालत में था। इसलिए तुरंत रेफर कर दिया गया। इस बीच उसकी जेब में साढ़े आठ हजार रुपये निकले। जिनको सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह व फार्मासिस्ट वी पी गोस्वामी ने जेब से निकाल कर गिनती की। चालक की जेब में मिले रुपये थाने के पुलिसकर्मियों को सौंप दिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आबिद को चोट नहीं लगी।