फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tragic accident Youth dies after being hit by train in Amroha

दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, पांच किलोमीटर तक घिसटता रहा शव

Mon, 20 Feb 2023 07:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Feb 2023 07:56 PM IST
सार

सोमवार सुबह दिल्ली से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन करीब 9:30 बजे अमरोहा स्टेशन से आगे के लिए चली थी। जैसे ही ट्रेन देहात थानाक्षेत्र के गांव तेलीपुरा के जंगल में 22 नंबर खंभे के पास पहुंची तभी एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद युवक ट्रेन के इंजन में फंस गया। 

विज्ञापन
Tragic accident Youth dies after being hit by train in Amroha
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के कैलसा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उसका शव इंजन में फंसकर करीब पांच किलोमीटर दूर तक घिसटता चला गया। ट्रेन के कैलसा स्टेशन पर पहुंचने के बाद लोगों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह दिल्ली से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन करीब 9:30 बजे अमरोहा स्टेशन से आगे के लिए चली थी। जैसे ही ट्रेन देहात थानाक्षेत्र के गांव तेलीपुरा के जंगल में 22 नंबर खंभे के पास पहुंची तभी एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद युवक ट्रेन के इंजन में फंस गया। 
विज्ञापन


ट्रेन के चालक ने इसका ध्यान नहीं दिया। इंजन में फंसा शव करीब पांच किमी तक घिसटता रहा। जब ट्रेन कैलसा स्टेशन पर पहुंचीं तो प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने शव देखकर जानकारी चालक को दी। थोड़ी देर में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। शव इंजन में फंसा हुआ था। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी माहिर अब्बास जैदी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी कर्मियों ने शव को उतारा। काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी दोनों टांग घिसटने से आधी खत्म हो चुकी थीं। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है। उसकी उम्र करीब 35 साल के करीब है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के गांव में सूचना देकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर शव उतारने की वजह से ट्रेन करीब आधा घंटा देरी से मुरादाबाद के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed