{"_id":"62d5afd30fed8b26c06e8044","slug":"traffic-jam-on-the-highway-due-to-non-stop-heavy-vehicles-from-hapur-s-direction-gajraula-news-mbd435040547","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ की दिशा से भारी वाहन न रोके जाने से हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ की दिशा से भारी वाहन न रोके जाने से हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
रूट डायवर्ट होने के बाद भी हापुड़ की दिशा से भारी और मालवाहक वाहन नहीं रोके जाने के कारण रात भर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने सावन माह के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर जा रहे कांवड़ियों के लिए एक तरफ का हाईवे सुरक्षित किया। मुरादाबाद की ओर जाने वाली साइड कांवड़ियों के लिए ही रखी गई, जबकि दिल्ली-लखनऊ की तरफ आने-जाने वाले हल्के और भारी वाहन हाईवे पर दिल्ली की तरफ जाने वाली दिशा में दौड़े।
रविवार को दिन में इक्का दुक्का कांवड़ यात्री ही गंगा जल लेकर निकला। रात में उनकी संख्या अचानक बढ़ गई। सोमवार सुबह ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरकर कांवड़ियों के जत्थे निकले। इसके कारण हाईवे पर जाम लग गया तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एहतियात बरतते हुए पुलिस ने रात साढ़े दस बजे हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। उनको वैकल्पिक मार्ग से गुजारा। मगर इसके बावजूद हापुड़ की तरफ से भारी और मालवाहक वाहन आते रहे। जिसके कारण जाम लगा रहा। यातायात को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए।
रात में ही डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, सीओ धनौरा अरुण कुमार सिंह ने हाईवे पर भ्रमण कर जानकारी ली कि किस कारण जाम लग रहा है। इस दौरान रूट डायवर्ट किए जाने के बाद भी जाम लगने को रोकने में नाकाम पुलिस ने एक और कदम उठाया। ब्रजघाट से आ रहे कांवड़ियों को हाईवे की बायीं पट्टी पर लिया। इस पट्टी से रात भर सिर्फ कांवड़ियों के जत्थे गुजरते रहे। जबकि हाईवे पर आने और जाने वाले हल्के एवं मालवाहक वाहनों को दाहिनी पट्टी से गुजारा गया।
विज्ञापन
टूटी पुलिया भी बनी जाम का कारण
रात में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने और हापुड़ पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट का कड़ाई से पालन न कराने के कारण हाईवे पर रविवार की रात जाम लगा रहा। इसके अलावा शहवाजपुर डोर के निकट हाईवे पर निर्माणाधीन टूटी पुलिया ने भी वाहनों के पहिए रोकने में अहम भूमिका निभाई। क्योंकि यहां पर हाईवे बेहद संकरा है। दोनों तरफ के वाहन एक ही तरफ से गुजरते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए यहां पर यातायात पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए। पुलिया के निकट हाईवे पर डिवाडर लगाया। जिससे कोई वाहन कांवड़ियों की तरफ ने जा सके।
दिन में कांविड़यों की संख्या गिनी चुनी थी, जो रात में अचानक बढ़ गई। इसके अलावा जो भी कांवड़िये थे उन्होंने ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरा और मुरादाबाद की दिशा में गंतव्य को रवाना हो गए। हापुड़ की तरफ का कोई कांवड़िया नहीं था। इस कारण हापुड़ पुलिस ने रूट डायवर्ट को गंभीरता से नहीं लिया। उधर से भारी वाहन आते रहे। इस कारण हाईवे पर जाम लग गया। -अरुण कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मंडी धनौरा