फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic jam on Rahra Road following assault on truck driver.

Amroha News: ट्रक चालक से मारपीट के बाद लगा रहरा रोड पर लगा जाम

Thu, 08 Oct 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 08 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Rahra Road following assault on truck driver.
हसनपुर। कस्बे के रहरा अड्डे पर मंगलवार देर शाम यात्री बैठाने को लेकर टेंपो यूनियन से जुड़े लोगों और दबंगों ने अमोनिया गैस से भरे ट्रक के चालक के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने चालक से गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे रुपये भी निकालने का आरोप है। वारदात के बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ और करीब आधा घंटा तक मार्ग पर जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी धर्मपाल सिंह का कहना है कि वह ट्रक चलाते हैं। मंगलवार देर शाम वह रहरा से गजरौला की ओर ट्रक लेकर जा रहे थे। रहरा अड्डे के पास टेंपो मुंशी, ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर ट्रक रुकवा लिया और उसे नीचे खींचकर मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना पास के एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपियों पर पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed