फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   traffic jam at nh 24

बुद्ध पूर्णिमा: हाईवे-24 पर रेंगते रहे वाहन

Thu, 11 May 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 11 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
traffic jam at nh 24
गजरौला के ब्रजघाट में बुधवार को पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान पुल पर रेंग-रेंग कर चलता ट्रैफिक। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
बुद्ध पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा पीठ पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जहां एक ओर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। वहीं नेशनल हाईवे-24 पर ब्रजघाट गंगा पुल पर ट्रैफिक रेंगता रहा। सवारियों को बिठाने और ट्रैफिक अधिक होने की वजह से वाहनों की कतार लगी। कई बार जाम की स्थिति बनी। हालांकि पुल के दोनों ओर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस डंडा फटकार कर ट्रैफिक को आगे बढ़ाने में जुटी रही। यही हाल चौपला पर भी दिन भर रहा।
विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होने की वजह से श्रद्धालुओं की आमद अधिक होने के अनुमान पर पुलिस प्रशासन एनएच-24 पर जाम के झाम से निपटने के लिए सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया था। गजरौला और गढ़मुक्तेश्वर की ओर एनएच पर चौपला चौकी, औद्योगिक चौकी और ब्रजघाट पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


ब्रजघाट पुल के दोनों ओर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। इसके बावजूद बुधवार को पुल पर कई बार जाम की स्थिति बनी। भोर से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं की आमद शुरू होने के बाद हाइवे पर प्रशासन भी सतर्क हो गया। दिल्ली और गजरौला की ओर से आने वाले वाहन निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ बजे के बाद जब हाइवे पर ट्रैफिक बढ़ने लगा। तब दिल्ली की ओर से आने वाले ट्रक आदि वाहनों में सवारियां बिठाने पर पीछे से आ रहे वाहन लाइन में लग गए। लंबी कतार लग गई। ये देख पुलिस ने डंडा फटकार कर वाहनों को आगे बढ़ाया। ये सिलसिला पुलिस की नजर के सामने बार-बार चलता रहा। आलम ये हो गया कि ब्रजघाट से पुल पार तक वाहन रेंग-रेंग कर चले।


 जाम की स्थिति तक बन गई। लेकिन पुलिस की सतर्कता से वाहनों के पहिये थम नहीं सके। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की आमद कम होने पर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। उधर चौपला पर दिल्ली से आने वाली साइड पर भी ट्रैफिक अधिक आने से कई बार जाम की स्थिति बनी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed