{"_id":"57f6a8a54f1c1b666d270433","slug":"traffic-jam-at-amroha-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जाम किया अमरोहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जाम किया अमरोहा मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के गांव इलामुद्दीन की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में बछरायूं पुलिस ढिलाई के विरोध में उसके परिजनों ने ग्रामीणों के साथ अमरोहा रोड पर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक जाम के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया।
थाना क्षेत्र के गांव हलुपुरा निवासी इलामुद्दीन पुत्र अली जान (45) की बुधवार को थाना बछरायूं के गांव लंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र इकरामुद्दीन की ओर से गांव के ही खलील, उसके साले पप्पू व एक अन्य जरीफ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
आरोपियों के परिजन भी गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस ढिलाई के विरोध में इकरामुद्दीन के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को अमरोहा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलने पर थाना बछरायूं, थाना धनौरा व नौगावां से पुलिस फोर्स बुला ली गई। परिजन व ग्रामीण किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम मोहम्मद नईम व पुलिस क्षेेत्राधिकारी मोहनलाल ने परिजनों को समझाया और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तीन घंटे के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। इस अवसर पर इकरामउददीन, जुबैदा, तहसीना, फहीम, रमजानो, नईम, रियाजुद्दीन, नाजिम आदि रहे।