फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic accidents continue unabated, with over 20 deaths reported in 30 days.

Amroha News: यातायात माह में भी नहीं थमे हादसे, 30 दिन में गई 20 से ज्यादा की जान

Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Traffic accidents continue unabated, with over 20 deaths reported in 30 days.
अमरोहा। यातायात माह में भी जिले की सड़कों पर हादसे नहीं थमे। 30 दिन में हुए 35 हादसों में 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। ज्यादातर हादसे बाइक सवारों के हुए हैं। यह स्थिति तब है जब यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी पूरे महीने सड़कों पर रहे हैं। नवंबर माह में सिर्फ यातायात पुलिस नियम तोड़ने वाले ने 9651 लोगों का चालान कर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

हर साल नवंबर माह को यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। गोष्ठी होती हैं, सेमिनार की जाती हैं। प्रचार सामग्री बंटती है और तरह-तरह से वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस बार भी यातायात व सिविल पुलिस ने यह सब किया, लेकिन लोगों ने सबक नहीं लिया। वाहन चालक खासकर बाइक सवार यातायात नियमों की परवाह करने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि आए दिन लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं। इससे भी हैरतअंगेज यह कि अधिकांश हादसों की बड़ी वजह तेज रफ्तार, दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न लगाना और ट्रिपल राइडिंग करना सामने आया है। युवा वर्ग यातायात नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है। पुलिस भी लोगों को यातायात के पाठ पढ़ाने में नाकाम साबित हो रही है। इसी लापरवाही वजह से नवंबर माह के तीस दिन में करीब 35 सड़क हादसे हुए हैं जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गई जबकि 43 लोग घायल हुए हैं। इसमें कई हादसे ऐसे हैं जिसमें परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


साल 2025 के जनवरी माह में 26 सड़क हादसे हुए जिनमें 13 लोगों की जान गई और 20 लोग घायल हुए। फरवरी में 31 सड़क हादसे हुए, जिनमें 16 लोगों की मौत हो गई और 37 लोग घायल हुए थे। मार्च में भी हादसों पर लगाम नहीं लग सकी। इस माह 27 हादसों में 11 लोगों की जान गई जबकि 26 लोग घायल हो गए। अप्रैल में यह आंकड़ा और बढ़ गया। इस माह में 38 सड़क हादसे हुए जिनमें 14 की मौत हुई और 30 घायल हुए थे। ऐसे ही मई में 25 हादसे हुए जिनमें 19 की मौत हुई और नौ लोग घायल हुए हैं। जून माह में 39 सड़क हादसे हुए, जिसमें 26 लोगों की जान गई और 20 लोग घायल हुए हैं। जबकि जुलाई के महीने में 47 सड़क हादसों में 24 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले साल 2024 में 406 सड़क हादसों में 242 लोगों की मौत हुई और 284 लोग घायल हुए थे। अगस्त में 25 हादसे हुए जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। सितंबर में हुए 27 हादसे में 11 की जान चली गई। अक्तूबर में 44 सड़क हादसों में 22 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे बढ़ने की मुख्य वजह यातायात नियमों का उल्लंघन है जिसकी वजह से सड़क हादसों को बढ़ावा मिल रहा है। नियमों को दरकिनार कर लोग खुद ही हादसों को निमंत्रण देते हैं। दो सवारियों की बाइक पर तीन से चार लोग बैठकर चल रहे हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी जिनके कंधे पर है वह खुद ही यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं। अधिकांश सिपाही या दरोगा यातायात नियमों का पालन नहीं करते। ऐसे पुलिस कर्मियों को रोजाना सड़कों पर देखा जा सकता है।

यातायात माह में एनसीसीसी/एनएसएस व 380 स्कूल-कॉलेजों में यातायात नियमों का प्रचार करते हुए करीब 58682 छात्र छात्राओं को नियमों, संकेतो के प्रति जागरुक किया गया। इसके अलावा विभिन्न भीड़-भाड़ वाले स्थानों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरुक्ता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 1,10 लाख लोगों को जागरुक किया गया। पूरे महीने 95 नुक्कड नाटक के साथ 117 संगोष्ठी और स्कूल-काॅलेजों में 83 निबन्ध प्रतियोगिताए, 51 चित्रकला प्रतियोगिता, 55 क्विज और 69 अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed