{"_id":"6500c8322a9c42b5350aca0a","slug":"traders-protested-against-bike-checking-expressed-anger-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-4601-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: व्यापारियों ने किया बाइक चेकिंग का विरोध, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: व्यापारियों ने किया बाइक चेकिंग का विरोध, जताया रोष
विज्ञापन
जोया। बाइक चेकिंग के विरोध में व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि बार-बार चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान चेकिंग कर रहे यातायात पुलिसकर्मी से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
व्यापारी सुरक्षा फोरम के कार्यकर्ता कस्बे में अमरोहा चौराहे पर एकत्र हुए और चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से लोकल के लोगों का चालान के नाम पर परेशान करने का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे। नगर अध्यक्ष हर्ष स्वरूप माथुर का कहना था कि स्थानीय व्यापारी अपने घर में खाना खाने भी जाता है तो पुलिस कर्मी वाहन रोककर चेकिंग के नाम पर परेशान करते हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस कारण सारा व्यापार चौपट हो गया है। कहा कि जल्द ही इस मामले में एसपी से मिलेंगे।
इस दौरान मोहम्मद फहीम, अंजार अहमद, नाजिल अहमद, मोहसिन अहमद, साजिद अहमद, नासिर अहमद, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि व्यापारी कस्बे में अमरोहा चौराहे पर पुल के नीचे से यातायात प्वाइंट हटवाना चाहते हैं जोकि संभव नही हैं। उनसे चालान की बाबत पूछा तो एक भी व्यापारी ने अपना चालान न होने की बात स्वीकार की।