फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traders angry over non-arrival of executive officer

Amroha News: अधिशासी अधिकारी के न आने पर भड़के व्यापारी

Thu, 19 Oct 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over non-arrival of executive officer
जोया। कस्बे में अतिक्रमण को लेकर अधिशासी अधिकारी के न आने पर नाराज व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर हंगामा करते हुए प्रदर्शन कर उनके स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले चले अतिक्रमण अभियान का व्यापारियों ने विरोध किया था। जिसके चलते नगर पंचायत प्रशासन ने तीन दिन का समय देकर समाप्त कर दिया था। इसी को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान पदाधिकारियों ने ईओ से मिलने का समय मांगा था। मिलने पर देरी होने पर व्यापारियों ने ज्ञापन को फाड़ कर विरोध जताया था। ईओ द्वारा व्यापारियों को वार्ता के लिए दोबारा बुलाया गया। फोरम के नगर अध्यक्ष हरस्वरूप माथुर के नेतृत्व में व्यापारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे मगर ईओ नही पहुंचे। इसी को लेकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान फहीम अहमद, नाजिल अहमद, तौसीफ अहमद, मोहसिन अहमद, सोनू कुमार, रूप सिंह, साजिद सैफी, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि औचक शासकीय कार्य से बाहर जाना पड़ गया। इस कारण व्यापारियों से वार्ता नहीं हो सकी है। जल्द ही समय मिलने पर व्यापारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed