{"_id":"5a2849174f1c1b6a118b655a","slug":"tractor-trolley-overturns-uncle-s-nephew-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चाचा-भतीजे की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चाचा-भतीजे की दबकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो किसान की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव पायंती कलां के निकट मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चाचा-भतीजे की दबकर मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची जिवाई चौकी पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव घर ले गए।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव बामनों की मढैय्या और पायंती कलां सटे हुए गांव है। गांव बामनों की मढैय्या निवासी मोहम्मद अली उर्फ कल्लू (31) पुत्र नफीस अपने भतीजे रजा (21) पुत्र सद्दीक के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पाकबड़ा से अपने गांव लौट रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही फुरकान पुत्र खुर्शीद चला रहा था। ट्रैक्टर पर इनके अलावा मोहम्मद अकरम पुत्र वहीद निवासी पायंती कलां, आरिफ पुत्र बुन्दू निवासी बामनो की मढैय्या भी थे।
गांव पायंती कलां के मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंदी में जाकर पलट गया, जिससे मोहम्मद अली उर्फ कल्लू और उसका भतीजा रजा ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दब गए। जबकि अन्य हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे। जिवाई चौकी इंचार्ज नीरज कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्राली में दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। मोहम्मद अली उर्फ कल्लू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को टीएमयू भेज दिया, जहां डाक्टर ने रजा को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मोहम्मद अकरम की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।