Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor trolley overturns in bushes, driver dies

Amroha News: झाड़ियों में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक की माैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturns in bushes, driver dies
धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर थाना धनारी क्षेत्र के गांव भागनगर के पास शुक्रवार की देर रात सड़क किनारे झाड़ियों में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक सुमित दीक्षित की मौत हो गई। वह बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव कोट का रहने वाला था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुमित बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से नई ट्रॉली खरीदकर ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान आधी रात के समय ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई और सुमित उसके नीचे दब गया। झाड़ियों में हादसा होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

स्थानीय राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने गांव कोट ले गए। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि चालक की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई है। हादसे के समय ट्रैक्टर पर उसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed