फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor-trolley overturned in canal after tyre burst, one dead

Amroha News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉॅली, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned in canal after tyre burst, one dead
कैलसा (अमरोहा)। टायर फटने के चलते अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में ईंट भट्ठा मजदूर योगवीर (19) की मौत हो गई। जबकि, दो मजदूर घायल हो गए। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

योगवीर नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के अहलेदादपुर कलां निवासी दारा सिंह के बेटा था। पुलिस के मुताबिक योगवीर गांव के ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके साथ भूमेश व हेमंत भी काम करते थे। बृहस्पतिवार को तीनों भट्ठे से ईंट लेकर देहात थाना क्षेत्र के गांव सोंडाला फरीदपुर गए थे। ईंट उतारने के बाद बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे लौट रहे थे। वह नन्हेड़ा से लालू नगला मार्ग पर पहुंचा तो ट्रैक्टर का अगला पहिया फट गया। ट्रैक्टर हेमंत चल रहा था। टायर फटने के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत सड़क किनारे नहर में पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में योगवीर की मौत हो गई। जबकि, भूमेश व हेमंत घायल हो गए। धमाके के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, योगवीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि हादसे में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article