फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor-trolley of Shiv devotees of Rampur going to take Gangajal overturned, 10 injured

Amroha News: गंगाजल लेने जा रहे रामपुर के शिवभक्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 10 घायल

Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley of Shiv devotees of Rampur going to take Gangajal overturned, 10 injured
डिडौली (अमरोहा)। सावन के आखिरी सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने ब्रजघाट जा रहे टांडा थाना क्षेत्र के टीपी नायक शिवभक्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो कर हाईवे पर पलट गई। जिसमें 10 शिवभक्त घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

जनपद रामपुर थाना टांडा क्षेत्र के टीपी नायक निवासी 35 शिव भक्तों का जत्था ब्रहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर ट्राॅली से ब्रजघाट से गंगा जल व कांवड़ लेने के लिए जा रहे थे। शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे डिडौली क्षेत्र में हाईवे स्थित नीलीखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। कई भक्त ट्रॉली के नीचे दब गए। जबकि कई दूर जा गिरे। चीख पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों मदद से ट्राॅली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाल कर जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में वीरपाल सिंह, शीशपाल सिंह, रामसिंह, होशियार सिंह, मोनू कुमार, रामअवतार सिंह, जागनसिंह, सुभाष, अमन कुमार, बिजेन्द्र सिंह हो गए। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हुए सुभाष, अमन कुमार, विजेंद्र सिंह को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed