फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor trolley loaded with wood on the track - jammed due to overturning, Mussoorie Express stood

ट्रैक पर लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली- पलटने से लगा जाम, खड़ी रही मसूरी एक्सप्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley loaded with wood on the track - jammed due to overturning, Mussoorie Express stood
गजरौला में पलटी पड़ी लकड़ी भरी ट्राली। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला(अमरोहा)। लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली रेलवे फाटक के बीच ट्रैक पर पलट जाने से फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली की तरफ जा रही मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक और जीआरपी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया। घंटे भर की मशक्कत के बाद ट्रैक पर बिखरी पड़ी लकड़ियों को हटवाया गया। ट्रैक साफ होने पर पांच मिनट देरी के साथ ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

फाजलपुर रेलवे फाटक पर सोमवार की रात साढ़े 12 बजे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के कारण ट्रैक बाधित हो गया। जिसके चलते गजरौला-धनौरा मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर आनन फानन स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। खबर मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज राजदेव पूनिया भी तुरंत मौके पर गए। जीआरपी और रेलवे कर्मियों ने क्रेन मंगाकर ट्रैक पर पलटे पड़े ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया। इसके बाद बिखरी पड़ी लकड़ियों को हटवाने में जुट गए।
विज्ञापन

इधर इस बीच दिल्ली की दिश में जा रही मसूरी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रैक बाधित होने के कारण ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन को गुजारने के लिए ट्रैक साफ किया गया। तकरीबन पांच मिनट मसूरी एक्सप्रेस गजरौला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया। अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। आरपीएफ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed