फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor-trolley hits bike, Asha worker dies

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, आशा वर्कर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley hits bike, Asha worker dies
डिडौली। ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशा वर्कर रेखा पाल (40) की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे नौबहार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

ये हादसा बृहस्पतिवार की सुबह जोया-संभल रोड स्थित असगरीपुर गांव में हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर माफी निवासी नौबहार सिंह दस बजे मुकदमे की पैरवी करने कचहरी जा रहे थे। तभी टिकिया गांव की रहने वाली आशा वर्कर रेखा पाल पत्नी सोमपाल सिंह ने उनसे जोया जाने के लिए लिफ्ट ले ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक असगरीपुर गांव में पहुंची। तभी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रेखा जमीन पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। हादसे में रेखा पाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि नौबहार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायल नौबहार सिंह को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीओ के मुताबिक मामले में मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed