फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor lost control and overturned in a ditch, farmer died after being crushed

Amroha News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रैक्टर, दबकर किसान की मौत

Sat, 17 May 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 17 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tractor lost control and overturned in a ditch, farmer died after being crushed
डिडौली (अमरोहा)। जलालपुर उमर गांव के पास शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिसके नीचे दबकर किसान गंगासरन सिंह (55) की मौत हो गई। वह जोया से ट्रैक्टर ठीक कराने के बाद घर लौट रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गंगासरन सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी मुंडी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी निरमेश देवी, दो बेटे और बेटी हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गंगासरन सिंह ने जोया में अपना ट्रैक्टर ठीक कराया था। दोपहर के समय वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। वह जलालपुर गांव के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। गंगासरन ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को जोया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article