{"_id":"656a3f19e955f44d9308b73d","slug":"tractor-collides-in-car-student-dies-fellow-injured-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-9570-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, छात्र की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
रजबपुर। पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले सुमित (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। शुक्रवार को मेरठ में दिल्ली पुलिस की भर्ती का पेपर देने जाना था। पुलिस ने ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मृतक सुमित गजरौला थानाक्षेत्र के छोटी खजुरी के रहने वाले लोकेंद्र सिंह के बेटे थे। लोकेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी अनीता के अलावा तीन बच्चे हैं। दो बेटियां बड़ी हैं, जबकि सुमित सबसे छोटा बेटा था। परिजनों के मुताबिक सुमित पुलिस भर्ती की तैयारी के साथ मुरादाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी भी करता था। बृहस्पतिवार की शाम सुमित कुमार एचौड़ा कम्बोह के गांव सकतपुर निवासी अपने दोस्त सुमित के साथ कार में सवार होकर जलालपुर खुर्द गांव से मुरादाबाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नाजरपुर पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। तभी लकड़ी से भरे बिना लाइट के ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुमित की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक सुमित के बहनोई अनिल कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।