फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor carrying people returning from Tigri fair overturns, 12 injured

Amroha News: तिगरी मेले से लौट रहे लोगों का ट्रैक्टर पलटा, 12 घायल

Fri, 07 Nov 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tractor carrying people returning from Tigri fair overturns, 12 injured
गजरौला। तिगरी गंगा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में तांगा आ जाने पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें दो मासूम भाइयों सहित चार बच्चे, दो किशोरियों व तीन महिलाएं शामिल है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव शीशों वाली निवासी ग्रामीण बृहस्पतिवार दोपहर बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर तिगरी गंगा में स्नान करने गए थे। शाम करीब पांच बजे लौट रहे थे। ट्रैक्टर को संजीव चला रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली शाहपुर उर्फ साहबपुर व कुमराला के बीच पहुंचा था। इस बीच आगे तांगा आ गया जिसे बचाने के चक्कर में चालक संजीव ने तेज ब्रेक लगाए।
विज्ञापन

इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में मालवती (14) पुत्री हरदेव, रानी (14) पुत्री सुभाष, विष्णु (8) पुत्र सुभाष, रामवती पत्नी चंद्रपाल सिंह, अरुण (4) व उसका भाई वरुण (8) पुत्र सतेंद्र सिंह, चालक संजीव, उसके पिता सोहन, भागवती पत्नी लाल सहाय, अरुण (8) पुत्र प्रवीण ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब जाने और सड़क पर गिरने के कारण घायल हो गए। चीखपुकार सुन आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर निजी अस्पताल की एंबुलेंस पहुंच गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। माया व अरुण सीएचसी में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed