फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tractor businessman dies in accident, three including Samdhi were accused of being crushed to death

ट्रैक्टर कारोबारी की हादसे में मौत, समधी समेत तीन पर कुचलकर मारने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tractor businessman dies in accident, three including Samdhi were accused of being crushed to death
अमरोहा से घर लौट रहे ट्रैक्टर कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने समधी समेत तीन लोगों पर कुचलकर मारने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के गांव चक पायती उर्फ मिलक गौसपुर में एहसान अहमद का परिवार रहता है। एहसान अहमद पुराने ट्रैक्टरों की खरीद-फरोख्त करते थे। चौधरपुर गांव के अड्डे पर उनकी दुकान भी है। उनके परिवार में पत्नी अफसरी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बृहस्पतिवार को एहसान अहमद अपनी पत्नी अख्तरी के साथ अमरोहा गए थे। दोपहर बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अम्हेड़ा की जियारत के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एहसान अहमद की मौत हो गई। इस दौरान एहसान ने हेलमेट भी लगाया हुआ था। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम मृतक एहसान के बेटे रिजवान ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपने भाई सलमान के ससुर समेत तीन लोगों पर कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि जिस समय उसे पिता को कुचला था उस दौरान वह अम्हेड़ा की जियारत के सामने बाइक के पास खड़े थे। जबकि उसकी मां अख्तरी जियारत में प्रसाद चढ़ाकर लौट रही थीं। उन्होंने पूरी घटना को देखा था। आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार हत्या करने की धमकी दे चुके थे। डेढ़ महीने पहले हुई पंचायत में भी आरोपियों ने रिवॉल्वर तान दिया था। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे में मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed