फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tracker driver died in highway accident

टैंकर ने ट्रैक्टर चालक को कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
tracker driver died in highway accident
ढबारसी (अमरोहा)। हसनपुर-अलीगढ़ मार्ग पर दूध के टैंकर ने ट्रैक्टर चालक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता जख्मी हो गए। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। टैंकर को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी किसान लालमन सिंह अपने बेटे हरिचंद (25) के साथ ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर संभल के रजपुरा चीनी मिल जा रहे थे। हसनपुर-अलीगढ़ मार्ग पर आदमपुर मोड़ के निकट हरिचंद ट्रैक्टर रोक कर लघुशंका के लिए उतरा। उसके पिता लालमन ट्रैक्टर पर बैठे थे। जैसे ही वह लघुशंका करके ट्रैक्टर पर बैठने लगा। तभी हसनपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हरिचंद को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रहरा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टैंकर चालक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। रोड जाम करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में पिता लालमन को चोट लगी है। उन्हें गढ़मुक्तेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिचंद की पत्नी सरबती और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि हरिचंद के भाई जयप्रकाश की तहरीर पर टैंकर चालक शिवचरन निवासी सलेमपुर थाना रजपुरा संभल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed