फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Top in Mehboob district, the people of Amroha won for the fifth time

महबूब जिले में टॉप, अमरोहा की जनता ने पांचवीं बार जिताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:34 AM IST
विज्ञापन
Top in Mehboob district, the people of Amroha won for the fifth time
अमरोहा विधानसभा सीट से पांचवीं बार जीत हासिल कर महबूब अली अपना लोहा मनवाने में कामयाब रहे। जिले की चारों विधानसभा सीटों में उन्होंने सबसे अधिक मतों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन

जनपद में अमरोहा विधानसभा सीट से विधायक महबूब अली का वर्चस्व कायम रहा। ये उनकी छठवीं जीत है, इससे पहले वह कांठ विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में महबूब अली ने 59314 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को 9272 वोटों से हराया था। यह जीत उन्होंने वर्ष 2007 में भी कायम रखी। इस चुनाव में उन्होंने 42115 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी मंगल सिंह सैनी को 678 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। ऐसे ही वर्ष 2012 में 60807 हासिल किए थे और अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रामसिंह सैनी को 31805 वोटों से पराजय किया। जबकि वर्ष 2017 में आई भाजपा की आंधी में भी उन्होंने अपना दबदबा कायम रखा। इस चुनाव में वह 74713 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी नौशाद अली को 15042 वोटों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में महबूब अली ने अपनी जीत को कायम रखा। उन्होंने अब तक के सर्वाधिक 127865 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रामसिंह सैनी को 70565 वोटों से हराया है। महबूब अली की यह जीत अमरोहा की चारों विधानसभा सीटों में सर्वाधिक वोटों से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed