{"_id":"68756daa8af0bf39780d8873","slug":"toll-workers-became-bullies-beat-up-car-riders-and-left-them-bleeding-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143701-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टोलकर्मी बने दबंग, कार सवारों को पीट पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टोलकर्मी बने दबंग, कार सवारों को पीट पीटकर किया लहूलुहान
Tue, 15 Jul 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
जोया टोल प्लाजा पर एक बार फिर टोलकर्मियों की दबंगई सामने आई है। कार पर लगे फास्टैग ने काम नहीं किया तो टोलकर्मियों ने मुरादाबाद के दो भाई और उनके दोस्तों के साथ बदतमीजी की। कहासुनी के बाद पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना में कार मालिक का कंधा टूट गया। पुलिस ने 10-15 अज्ञात टोलकर्मियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मुरादाबाद में गलशहीद थानाक्षेत्र के मोहल्ला काला प्यादा संभली गेट के रहने वाले अब्दुल समद रविवार को भाई मोहम्मद जैद और दोस्त जकी व मुजम्मिल के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। उनकी कार जोया टोल प्लाजा पर पहुंची तो फास्टैग में रिचार्ज न होने पर कार पास नहीं हो सकी। इस पर अब्दुल समद ने कार को पीछे लेकर फास्टैग रिचार्ज कर लिया और करीब दस मिनट बाद वह कार लेकर फिर टोल प्लाजा पर पहुंचे लेकिन फास्टैग ने काम नहीं किया।
इस पर अब्दुल समद ने नकद रुपये देकर कार निकालने के लिए कहा तो टोलकर्मी बहस करने लगा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। टोलकर्मी के बदतमीजी करने का वीडियो अब्दुल समद के भाई मोहम्मद जैद ने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। इसका टोलकर्मी विरोध करने लगा। इस बीच 10 से 15 टोल कर्मचारी आए और गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर अब्दुल समद, मोहम्मद जैद, जकी और मुजम्मिल के साथ मारपीट की। मारपीट में अब्दुल समद का कंधा टूट गया जबकि मोहम्मद जैद, जकी और मुजम्मिल को काफी चोट आईं।
सीओ बोले, की जाएगी गिरफ्तारी
आरोप है कि इस दौरान टोल कर्मचारियों ने जान से मारने की नियत से हमला किया था। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में 10 से 15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने वीडियो दी है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। मालूम रहे की टोल प्लाजा पर यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार टोल कर्मचारी बाहरी लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं।