{"_id":"5da4b4f48ebc3e01536a057b","slug":"toilet-jpnagar-news-mbd325772338","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन कोटा गांव के शौचालयों में गड़बड़झाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन कोटा गांव के शौचालयों में गड़बड़झाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी (अमरोहा)। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव चंदन कोटा में शौचालय निर्माण में गड़बड़झाले का खुलासा हुआ है। ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री की मिली भगत से पुराने शौचालयों की रंगाई-पुताई कर पैसा हड़प लिया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की। एडीओ ने प्रकरण की जांच की। जिसमें शौचालय निर्माण में धांधली का खुलासा हुआ।
एक अक्तूबर को हसनपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में गांव के संतोष गिरि ने 50 शौचालयों के निर्माण में धांधली की शिकायत की थी। आरोप ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी पर लगाया था। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। अधिकारियों ने प्रकरण की जांच एडीओ अमरीश कुमार को सौंपी। एडीओ ने गांव में जांच की। ग्राम प्रधान से 50 शौचालय लाभार्थियों की सूची मांगी। जिसमें ग्राम प्रधान ने मात्र छह लोगों की सूची जांच अधिकारी को दी। किसी ने पुराने शौचालय की रंगाई-पुताई कर योजना का लाभ ले लिया तो किसी को दोबारा योजना का लाभ मिल गया। इसके अलावा पहली किस्त लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ। एडीओ अमरीश कुमार ने मामले की जांच रिपोर्ट सीडीओ प्रहलाद सिंह को दे दी है। साथ ही एडीओ ने सभी लाभार्थियों के लिए दूसरी किश्त की निकासी पर रोक लगाने के निर्देश ग्राम पंचायत अधिकारी को दिए हैं।