फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today Shiva devotees and Kanwariyas will flock to the Shiva temple in Chaubara

Amroha News: आज चौबारा के शिवमंदिर में उमड़ेंगे शिवभक्त-कांवड़िये

Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Today Shiva devotees and Kanwariyas will flock to the Shiva temple in Chaubara
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले के प्राचीन मंदिरों में शुमार चौबारा का शिव मंदिर कई सौ साल पुराना इतिहास संजोए है। बुजुर्ग मंदिर को औरंगजेब के शासन काल का बताते हैं। कहते हैं जहां आज भव्य मंदिर है, वहां पर गांव के खलिहान होते थे। काम करते समय शिवलिंग निकला। जिस पर आस पास के गांवों के ग्रामीणों ने मंदिर बनवाया। यहां सावन के प्रत्येक सोमवार, शिवरात्रि व महाशिवरात्रि पर भक्त जलाभिषेक करते है। मान्यता है कि यहां पर जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होती है। शिवरात्रि पर कांवड़ियों और शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा। एक दिन पूर्व सेवादार तैयारी में लग गए।
नगर से सटे और हाईवे से करीब एक किमी पूर्व दिशा में बसे गांव चौबारा में आस्था का केंद्र प्राचीन शिव मंदिर है। इसमें भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित हैं। परिसर में ही शनिदेव मंदिर भी है। पुजारी पृथ्वीदास महाराज और महात्मा धर्मानंद महाराज की प्रतिमाएं बनी हैं। मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। गांव निवासी ओमवीर सिंह कश्यप, रामपाल सिंह, राजकुमार प्रजापति, किरनवती आदि ग्रामीणाें का कहना है कि वह अपने बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं, जहां आज भव्य मंदिर है, इस स्थान पर गांव के लोगों के खलिहान होते थे। काम करते समय शिवलिंग निकला। जिस पर चंदा की रकम भव्य मंदिर बनाया।
विज्ञापन

- सावन माह के प्रत्येक सोमवार पर यहां हजारों शिवभक्त और कांवड़िये जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग घर में कोई मंगल कार्य होने पर यहां भंडारा कराते हैं। मान्यता है कि यहां पर मांगी मनौती पूर्ण होती है। बताया कि राकेश, गुड्डू, शिव किशोर, वीर सिंह आदि सेवादार शिवरात्रि की तैयारी में जुट गए हैं। - चंदनदास महाराज, मंदिर के पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed