{"_id":"615cacac8ebc3e831b32c9ef","slug":"today-on-pitru-visarjan-amavasya-heavy-vehicles-will-not-be-allowed-to-go-towards-tigri-gajraula-news-mbd4051451199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पितृ विसर्जन अमावस्या का आज, तिगरी की ओर नहीं जाने दिए जाएंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पितृ विसर्जन अमावस्या का आज, तिगरी की ओर नहीं जाने दिए जाएंगे भारी वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से गंगा स्नान और तिगरी में लगने वाले एक दिवसीय मेले की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी वाहनों को तिगरी की तरफ जाने से रोकने के लिए सात जगह बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। यहां पर दो शिफ्ट में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। एक शिफ्ट में सुबह दस बजे से रात को आठ बजे और दूसरी शिफ्ट में रात आठ बजे से अगले दिन स्नान एवं मेला संपन्न होने तक रहेगी।
बुधवार (कल) को पितृ विसर्जन अमावस्या है। इस दिन तिगरी में हजारों श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण करेंगे। इस दौरान यहां पर मेला भी लगता है। आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य घाट पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार और अशोक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। एसआई प्रमोद कुमार और सुरेश पाल को मेले की सुरक्षा को तैनात किया गया है।
सात जगह बैरियर के अलावा इंद्रा चौक और भानपुर फाटक पर पिकेट लगाई गई है। इसके अलावा अनहोनी की आशंका को देखते हुए नाव पर भी दो-दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार का कहना है कि पितृ विसर्जन अमावस्या को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सात जगह बैरियर लगाकर बड़े वाहनों को तिगरी की तरफ जाने से रोका जाएगा। इसके अलावा पिकेट लगाई है। श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने को पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
यह रहेगा फोर्स
थानाध्यक्ष के मुताबिक सुरक्षा में इंस्पेक्टर 3, दरोगा 16, मुख्य आरक्षी 7, सिपाही 53, महिला कांस्टेबल 10, होमगार्ड 25, पीआरडी 10, थाना मोबाइल 1, हाईवे मोबाइल 2, एक चौपला मोबाइल, 3 पीआरवी और दो लेपर्ड की तैनाती की गई है।
पितृ विसर्जन अमावस्या के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जाम से निपटने के लिए भी खाका तैयार कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम लगने की आशंका को देखते हुए जरूरत के आधार पर भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
- पूनम एसपी अमरोहा