फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today is the last day to apply for admission in ITI

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for admission in ITI
अमरोहा। राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया का रविवार को आखिरी दिन है। यह प्रक्रिया दस जुलाई से चल रही है। अभी तक 2152 सीटों के सापेक्ष 3800 के लगभग आवेदन हो चुके हैं। मेरिट के जरिए काउंसिलिंग के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में अमरोहा, गजरौला, गंगेश्वरी, नौगांवा सादात व हसनपुर राजकीय आईटीआई का संचालन होता है। वर्तमान यानी अगस्त माह में नवीन शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश हाेंगे। इसके लिए बीती 10 जुलाई से प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। चार अगस्त तक यानी रविवार को आवेदन की प्रक्रिया का आखिरी दिन है। छात्र-छात्राएं अलग-अलग ट्रेडों के लिए आवेदन कर प्रवेश पा सकते हैं। विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये व अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 150 रुपये की फीस निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन के समय हुई त्रुटियों को संशोधित करने के लिए 48 घंटों तक का समय दिया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमरोहा के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि अभी तक 2152 सीटों के सापेक्ष 3800 के लगभग आवेदन हो चुके हैं। रविवार को अंतिम दिन आवेदन में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed