फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today is the era of skill and technology: Jayant Chaudhary

स्किल और तकनीकी का है आज का जमाना : जयंत चौधरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Today is the era of skill and technology: Jayant Chaudhary
गजरौला(अमरोहा)। केंद्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता एवं शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को याद करते हुए कहा कि वह आईआईटी उत्तीर्ण थे। उन्होंने आधुनिक शिक्षा और तकनीकी को बढ़ावा दिया। देशभर में फैक्टरियां लगवाईं। उन्होंने कहा कि तकनीक का उनको भी फायदा मिल रहा है। आज जमाना स्किल और तकनीकी का हैै। इसी के बल पर युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। कौशल महोत्सव में तीन हजार युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया था, इसमें एक हजार का चयन हुआ हैै।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शिव इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कौशल महोत्सव में आए। उन्होंने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में उनके मंत्रालय को क्या मिला, इस पर विस्तार से बताया। कहा कि कौशल विकास के लिए बजट में 62 प्रतिशत की वृद्धि की गई हैै। डेढ़ लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। दस हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कुटीर उद्योगों के लिए किया गया। इनसे ही हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जोर भी कुटीर उद्योगों पर रहता था। खेल और खेल से संबंधित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीति बनाई। ग्लोबल उत्पाद बनाने के लिए पांच सौ करोड़ का प्रावधान किया। मेरठ व जालंधर में खेल के उत्पाद बनाए जाने की हजारों इकाइयां हैं। इस दौरान अमरोहा की ढोलक का भी जिक्र किया। कहा कि हादसों में किसी की जान न जाए, इसके लिए हरेक जिले में ट्राॅमा सेंटर बनाए जाएंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी का व्यापक कार्यक्रम निर्माण हुआ। उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार मुहैया कराए जाएंगे। बजट में देश भर में पांच स्थानों पर शैक्षिक नगरों का निर्माण किया जाने का प्रावधान हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मंच से अपनी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर त्रिलोक त्यागी, जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, सरजीत सिंह, योगेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, रामवीर सिंह, मनवीर चिकारा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, नेमपाल सिंह, कामेंद्र सिंह, सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed