फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Today is the 30th day of Ramadan, Eid tomorrow

आज रमजान का 30 वां रोजा, ईद मनेगी कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Today is the 30th day of Ramadan, Eid tomorrow
अमरोहा। रमजान के 30 वें रोजे की शहादत हासिल हो गई है। इसके चलते 13 मई बुधवार को रोजा रखेंगे। रमजान के 30वें रोजे को लेकर युवाओं में उत्साह है। एक और रोजा रखने के मौके को अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। व्हाट्सएप और फेसबुक समेत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 30वें रोजे को लेकर मुबारकबाद दी गई। उनका कहना है कि इबादत का लम्हा और मिल गया है। इफ्तार के साथ चांद की दीदार करेंगे। हालांकि चांद के दीदार की औपचारिकता रह गई है। अब ईद 14 मई को मनेगी। उलमा ने घरों में नमाज की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार को ईद के चांद के लिए शाम लगभग सात बजे रोजेदार घरों की छत पर आ गए। इफ्तार के दस्तरख्वान सजाए। मस्जिदों से सायरन गूंजने के साथ ही खजूर से इफ्तार किया। शहर के मुल्लाना, कुरैशी, नल, सराय कोहना, बड़ा दरबार आदि मोहल्ले में लोगों ने आसमान में चांद को ढूढा लेकिन आसमान में बादल छाने से चांद नजर नहीं आया। लोगों ने चांद के तस्दीक की अन्य शहरों में कोशिश की लेकिन कहीं से शहादत नहीं मिली। हालांकि सऊदी अरब में मंगलवार को चांद नहीं दिखने से अनुमान था कि 30वां रोजा रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जकात और फितरा अदा करें, सादगी से मनाए ईद : मुफ्ती अफ्फान
अमरोहा। आलिम ए दीन मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने कहा कि ईद पर घरों में रहें। रिश्तेदार और करीबियों को फोन से मुबारकबाद दें। ईद कपड़ों का नहीं बल्कि अपनों का त्योहार है। खरीदारी के लिए बाजार में नहीं जाएं। हालात के मुताबिक सादगी से ईद मनाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन है7 इससे छोटे कारोबारी और मजदूर तबका बेहद परेशान है। ऐसे में यह ईद गरीब और कमजोर लोगों के नाम किया जाए। उनकी आर्थिक मदद करें। जकात और फितरा को पूरी तरह अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में चुनिंदा लोग की नमाज, आप घरों में पढ़ें, ईदगाह के पास पुलिस
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उलमा ने ईदगाह में नमाज नहीं पढ़ने का ऐलान किया है। शहर इमाम डॉ. तारिक हसन ने कहा कि ईदगाह में नमाज नहीं होगी। मोहल्ले की मस्जिदों में चुनिंदा लोग नमाज अदा कर सकतें हैं। ईदगाह के आस पास के रास्ते पर पुलिस बल अलर्ट रहेगा।
इनाम की रात आज, अल्लाह करेंगे माफ
मौलाना अकरम कामसी ने बताया कि चांद रात इनाम की रात है। इस रात में अल्लाह अपने बंदों को माफ करते हैं। रोजेदारों को चाहिए इस रात को इबादत में गुजारें। उन्होंने बताया कि 13 मई को मगरिब की अजान के साथ ऐतकाफ भी मुकम्मल हो जाएगा।
नगर पालिका है तैयार, पानी की आपूर्ति निर्बाध
अमरोहा। ईद पर शहरवासियों की सहूलियत के लिए नगर पालिका ने तैयारी कर ली है। नलकूप से निर्बाध जलापूर्ति होगी। इसके लिए किराए पर जेनरेटर मंगाया गया है। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सभी नलकूप क्रियाशील हैं। पानी की आपूूर्ति सुबह तीन बजे से शुरु होगी। जो देर रात 11 बजे तक चलेगी। इसके लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।

मस्जिदों और मोहल्लो में चूने का छिड़काव
अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि मस्जिदों के आस पास सफाई होगी। इसक अलावा चूने का छिड़काव कराएंगे। सफाई नायक अपने कर्मचारियों के साथ मोहल्लों में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed