फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   To stop migration, it is necessary to make a guarantee law on MSP

पलायन रोकने के लिए एमएसपी पर गारंटी कानून बनाना जरूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
To stop migration, it is necessary to make a guarantee law on MSP
To stop migration, it is necessary to make a guarantee law on MSP - फोटो : GAJRAULA
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह शनिवार की रात संगठन के कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह के निपनिया गांव स्थित आवास पर पहुंचे। वह दिल्ली से हल्द्वानी जा रहे थे। निपनिया में उन्होंने कहा नौजवानों का गांवों से पलायन रोकने के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाना जरूरी है। वीएम सिंह ने जनपद के कार्यकर्ताओं से टीम बनाकर हरेक गांव में मार्ग दर्शक मंडल बनाकर हर गांव में गांव-गांव एमएसपी और हर घर एमएसपी के होर्डिंग्स लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा एक सौ से अधिक किसान संगठन, एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा के बैनर तले पूरे देश के साढ़े छह लाख गांवों में प्रचार प्रसार कर माहौल बनाने में लगे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सरकार को एमएसपी गारंटी कानून बनाना होगा। बेरोजगारी का दंश झेल रहे नौजवानों के लिए यही एक रास्ता बचा है। इस मौके पर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह, जिला महासचिव शीशपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सावेंद्र सिंह, जोगेंद्र आर्य, धर्मपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed