फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Timber businessman shot dead over money transaction dispute in amroha

UP: दोस्त से साथ लकड़ी देखने गए कारोबारी को गोलियों से भूना... चौंकाने वाली है हत्या की वजह

Mon, 29 Jan 2024 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Jan 2024 01:05 PM IST
सार

अमरोहा में रुपयों के लेनदेन के विवाद में लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अमरोहा देहात थाना इलाके के नौहरान गांव में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Timber businessman shot dead over money transaction dispute in amroha
अमरोहा में मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के देहात थाना इलाके के नौहरान गांव में रुपयों के लेनदेन के विवाद में लकड़ी कारोबारी शहादत उर्फ इका (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहादत कांठ थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में एक नामजद समेत तो दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शहादत उर्फ इका मूलरूप से मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के उमरी गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वह पत्नी बच्चों के साथ सलेमपुर गांव में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी भूरी उर्फ यासमीन के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। शहादत उर्फ इका कांठ के मोहल्ला नई बस्ती ईदगाह के रहने वाले मोहम्मद यासीन के साथ लकड़ी का कारोबार करते थे। 
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक शहादत उर्फ इका का उमरी गांव के ही रहने वाले शहजाद से रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोपी शहजाद अहमदाबाद में शीशे का काम करता है। वह गांव आता रहता है। 26 जनवरी को पैगंबरपुर गांव में शहजाद और शहादत के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को समझा कर शांत कर दिया था। इसके बाद शनिवार की देर शाम शहादत उर्फ इका अपने दोस्त मोहम्मद यासीन के साथ लकड़ी देखने के लिए अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव नौहरान आए थे। तभी पीछे से शहजाद अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और शहादत उर्फ इका को गोली मार दी। 

इसके बाद शहादत लहूलुहान होकर अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही देहात थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अमरीश कुमार त्यागी मौके पर पहुंच गए।
 

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। एएसपी राजीव कुमार सिंह और सीओ अंजलि कटारिया ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच पड़ताल के बाद रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक और आरोपी मूलरूप से एक ही गांव के रहने वाले हैं। 
 

दोनों के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। शहादत के सीने में दायीं ओर गोली मारी गई है। मामले में मृतक के दोस्त मोहम्मद यासीन की तहरीर पर शहजाद और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ससुराल में रहता था शहादत

शहादत सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके चार बच्चे हैं। वह पत्नी यासमीन उर्फ भूरी के साथ गांव सलेमपुर स्थित ससुराल में रहता था। कारोबारी की मौत से पत्नी यासमीन उर्फ भूरी, मां हलीमा खातून सहित सभी परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरा दिन उमरी कलां में दबिश देते रही अमरोहा पुलिस

लकड़ी कारोबारी शहादत की थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में गोली मारकर हत्या किए जाने की पुलिस ने नामजद रिपोर्ट तो दर्ज की ही है, लेकिन अमरोहा पुलिस हत्यारोपी और उसके साथियों की तलाश में रविवार को पूरा दिन उमरी कलां में दबिशें देती रही। इस वारदात को लेकर भी पूरा दिन कस्बा उमरी कलां में चर्चाएं रहीं।
 

यासीन के साथ लकड़ी का कारोबार करता था शहादत

शहादत उर्फ इक्का कांठ निवासी यासीन के साथ लकड़ी का कारोबार कर रहा था। पुलिस के अनुसार यासीन ने अपने बयान में बताया है कि उसका उमरी कलां के ही रहने वाले शीशा कारीगर शहजाद से शुक्रवार को रुपयों को लेकर कांठ थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर में विवाद हो गया था। उस समय दोनों का बीचबचाव कराया दिया गया था।

 

सीने में फंसी मिली 12 बोर की गोली
अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र के गांव नौहरान में हुई शहादत की हत्या में 12 बोर के तमंचे का प्रयोग किया गया। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हुआ। दो चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान शव के सीने की दाईं ओर गोली फंसी हुई मिली है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी ने शहादत को कितनी दूरी से गोली मारी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed