फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Mela: The changing picture of the district will be shown in the exhibition

तिगरी मेला : प्रदर्शनी में दिखाई जाएगी जिले की बदलती तस्वीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Tigri Mela: The changing picture of the district will be shown in the exhibition
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें लोगों को जागरूक करने के लिए दिखाया जाएगा कि जिले में 10 साल में क्या बदलाव हुए है। साथ ही क्या काम और करने की जरूरत है।
तिगरी मेले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगने वाली प्रदर्शनी में जिले में स्वच्छता के लिए 10 साल में हुए बदलाव को दिखाया जाएगा, जिनसे लोगाें की जिंदगी में बदलाव आया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। प्रदूषण से राहत मिली है। वन्य और जलीय जीवों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रदर्शनी में यह भी दिखाया जाएगा कि हमको प्रकृति संरक्षण के लिए क्या करने की जरूरत है। जिससे अच्छा वातावरण बना रहे। नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी पहली बार लगाई जा रही है। जिसमें लोगों को यह जागरूक किया जाएगा कि अपने आसपास साफ सुथरा रख जीवन में क्या बदलाव आता है।
विज्ञापन

मेले को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त रखने की कवायद

गजरौला।
तिगरी मेले को इस बार पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त रखने की तैयारी है। जिसको लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। उधर, मेले में पहुंचने वाले लोगों को प्रकृति पास आने का मौका मिलेगा। श्रद्धालु कुल्हड़ में चाय की चुस्की लेंगे, तो वहीं दोने और पत्तल में उनको खाद्य उत्पाद मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेला आस्था के साथ ही व्यापार का भी केंद्र है। मेले में 20 से 25 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं। मेले में मनोरंजन के साथ खाने-पीने के उत्पाद भी श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जिनको प्लास्टिक या पॉलिथीन में बेचा जाता है। खाने-पीने बाद लोग उसके वेस्ट को फेंक देते हैं, जिससे गंदगी होती है। वहीं, बाद में पंचायत राज विभाग के कर्मचारी उसे अलग-अलग स्थान पर इकट्ठा कर आग लगाते हैं, लेकिन इससे भी प्रदषूण होता है। वहीं, इस पर मेले को पाॅलिथीन और प्लास्टिक मुक्त रखने की कवायद है। इनके विकल्प के रूप में मेले के व्यवसायिक गतिविधियों वाले क्षेत्र में 150 स्थानों पर मिट्टी के कुल्हड़, प्लेट आदि की बिक्री की जाएगी। साथ में दोने और पत्तल भी मिलेंगे। कपड़े के थैले भी बिकेंगे। जिनमें लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे।

नोडल अधिकारी उप नगर आयुक्त डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि मेले में पॉलिथीन और प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। दुकानदार श्रद्धालुओं को कुल्हड़ में चाय पीने, दोने और पत्तल में खाने के पदार्थ मुहैया कराए जाएंगे। नो प्लास्टिक जोन में जो दुकानदार प्लास्टिक या पाॅलिथीन बेचता पाया गया, उस पर एक से 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed