फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Mela: Flood faith Kartik Purnima, 35 lakh devotees took dip Ganga, chants Har Har Ganga

तिगरी मेला: कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, 35 लाख भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी, हर-हर गंगे के लगे जयघोष

Mon, 27 Nov 2023 06:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 06:29 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा की रेती में चारों ओर श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। मेले में पहुंचे करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगे को नमन कर आशीर्वाद मांगा। स्नान के बाद हवन पूजन किया और गंगा में पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Tigri Mela: Flood faith Kartik Purnima, 35 lakh devotees took dip Ganga, chants Har Har Ganga
तिगरी मेले में भाग लेने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए उत्तर भारत के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की मध्य रात्रि से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला सोमवार की देर शाम तक चला। इस दौरान पूरा मेला क्षेत्र मां गंगा के घोष से गूंजता रहा। तड़के में स्नान करने के बाद डेरे उखड़ने शुरू हो गए और श्रद्धालुओं का कारवां घरों की ओर लौटने लगा।

विज्ञापन


पहली बार 35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा की रेती में चारों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। मेले में पहुंचे करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगे को नमन कर आशीर्वाद मांगा। स्नान के बाद हवन पूजन किया और गंगा में पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


इसके बाद डेरे उखड़ने शुरू हो गए और श्रद्धालुओं का कारवां घरों की ओर लौटने लगा। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 20 नवंबर से लगा तिगरी धाम मेला रविवार की मध्य रात्रि से ही शबाब पर था। मुख्य स्नान के लिए जिले समेत आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का रेला पुण्य लाभ के लिए तिगरी की ओर बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूधिया रोशनी में नहाए मेला क्षेत्र की गंगा की रेती पर तिल रखने भर की जगह नजर नहीं आ रही थी। हर तरफ उल्लास का माहौल था, तमाम लोगों ने रात में ही स्नान करना शुरू किया, मगर भोर के बाद तो हर कोई गंगा स्नान के लिए उतावला नजर आया। पूरे दिन गंगा में श्रद्धालुओं के गोते लगाने का सिलसिला जारी रहा।

मुख्य स्नान के बाद खिचड़ी भोज हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घरों का रुख कर दिया। इस साल सबसे अधिक 35 लाख श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने का अनुमान है। डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने गंगा घाटों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि तिगरी धाम मेला सकुशल संपन्न होने की तरफ है। मेले में किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई है।

विभिन्न संगठनों के कैंपों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

तिगरी धाम। गंगा मेले में जहां एक ओर श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए खेल तमाशे और झूले लगाए गए थे। वहीं मेले में लगे विभिन्न संगठनों के कैंपों में रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed