{"_id":"67158ebce5cd1b76d007f5f4","slug":"tigri-mela-contractors-who-do-not-perform-work-will-be-banned-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-127918-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला : काम न करने वाले ठेकेदारों पर रोक लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला : काम न करने वाले ठेकेदारों पर रोक लगेगी
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
तिगरीधाम गंगा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, ठेकेदार गंगा तट बांध की सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कर रहे हैं। इस मार्ग से करीब 40 गांवों के श्रद्धालु मेले में आते हैं। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने कहा कि काम न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उनकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
गंगा तट बांध तिगरी गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे बेहतर होता है। इसके कारण चक्कर कम लगाना पड़ता है। सीधे ही तिगरी मेले पहुंच जाते हैं, मगर शेरपुर ढ्याैटी से कांकाठेर तक गंगा तट बांध की सड़क खस्ताहाल है। कई जगह बांध की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। जबकि, तट बांध के किनारे दो दर्जन से अधिक गांव बसे हैं। जिनका आवागमन तट बांध की सड़क से हाेता है। तट बांध की टूटी और गड्ढों में तब्दील सड़क उनकी परेशानी का सबब बनती है। जिससे निजात दिलाने और तट बांध की सड़क की मरम्मत के लिए जुलाई में बाढ़ खंड विभाग को 2.4 करोड़ रुपये मिले थे।
सितंबर में विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की। दो ठेकेदारों ने मरम्मत के लिए ठेका लिया। जिनमें एक पर 12 किलोमीटर का हिस्सा है और दूसरे पर छह किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत होनी थी। बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार ने तिगरी गंगा मेला शुरू होने तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। मेले की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन ठेकेदार मरम्मत कार्य में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। एक ठेकेदार ने तो काम शुरू भी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि वह घाटे में होने के कारण काम करने से इन्कार कर रहा है।