फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Mela: 65 police posts will be built for the safety of devotees

तिगरी मेला : श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बनेंगी 65 पुलिस चौकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tigri Mela: 65 police posts will be built for the safety of devotees
तिगरी गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मेले में 65 पुलिस चौकी बनाई जाएंगी। प्रत्येक चौकी पर एक दरोगा, दो महिला सिपाहियों सहित पांच पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मेले के चारों तरफ रात को सादे वेश में सशस्त्र पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी में गंगा किनारे हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल मेला लगता है। वर्ष-2018 में मेला राजकीय घोषित होने के बाद पहली बार जिला प्रशासन द्वारा इसका आयोजन कराया जा रहा है। इस बार मेले में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने की संभावना है। करीब पांच किमी के दायरे में गंगा तट पर तंबुओं का शहर बसेगा। मेला 14 सेक्टर में विभाजित किया जाएगा, मगर इस बार सेक्टर का क्षेत्रफल बीते सालों के मुकाबले बहुत अधिक है। मेले में आने वाले श्रद्घालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए मेले में 65 पुलिस चौकी बनाई जाएंगी। प्रत्येक चौकी पर एक तेज तर्रार दरोगा के साथ ही दो महिला सिपाहियों सहित पांच पुलिस कर्मियों को मुस्तैद किया जाएगा। इसके अलावा मेला स्थल के चारों तरफ सादा वेश में सशस्त्र पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। जिससे कोई भी अपराधी या शरारती तत्व मेले में दाखिल होकर किसी वारदात को अंजाम न सके। बुधवार शाम निरीक्षण को तिगरी मेले पहुंचे एडीजी को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि इस बार मेले में कड़ी सुरक्षा रहेगी। 65 पुलिस चौकी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed