फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Ganga Mela area becomes garbage free, gets certificate

Amroha News: कूड़ा मुक्त बना तिगरी गंगा मेला क्षेत्र, मिला प्रमाण पत्र

Tue, 02 Dec 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Tigri Ganga Mela area becomes garbage free, gets certificate
अमरोहा। पालिका उप नगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि डीएम निधि गुप्ता वत्स ने गंगा तिगरी मेला को पूरी तरह कूड़ा मुक्त आयोजन कराए जाने का आदेश दिया था। इसका निरीक्षण कराने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट, कुरुक्षेत्र को इस कार्य के लिए नामित किया गया था।
विज्ञापन

एडीएम एफआर गरिमा सिंह ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन शहरी नदीम अख्तर को नामित किया था। मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध विशाल गंगा तिगरी मेले में अनुमान के अनुसार 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई। उन्होंने बताया कि डीएम निधि गुप्ता वत्स के आदेश पर एडीएम एफआर के नेतृत्व में जिले की सभी निकायों द्वारा आयोजन को जीरो वेस्ट आयोजन बनाने के लिए जन जागरूकता, प्रचार प्रसार व स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश के तिगरी गंगा मेले को पूरी तरह जीरो वेस्ट इवेंट, कूड़ा मुक्त आयोजन बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया। कहा कि नामित संस्था द्वारा इसका निरीक्षण व प्रमाणीकरण किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट, कुरुक्षेत्र द्वारा तिगरी गंगा मेले को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कूड़ा मुक्त महोत्सव का प्रमाण पत्र दिया गया है। मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध गंगा तिगरी मेला जिसमें 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और मेले को प्लास्टिक एवं कूड़ा मुक्त बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed