{"_id":"65494668980b59b94405da94","slug":"tigri-fair-divided-into-8-zones-and-17-sectors-magistrates-appointed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-8297-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मेले को 8 जोन व 17 सेक्टर में बांटा, मजिस्ट्रेट किए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मेले को 8 जोन व 17 सेक्टर में बांटा, मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर शांति व सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए डीएम राजेश कुमार त्यागी ने 8 जोनल मजिस्ट्रेट, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं। वहीं रिजर्व मजिस्ट्रेट के रूप में 9 मजिस्ट्रेट और रेलवे स्टेशन पर कानून व्यवस्था के लिए 5 मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा मेला तिगरी 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। मुख्य स्नान, कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है। मेले में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालु उमड़ेंगे। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। यहां बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा बुग्गी आदि वाहनों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेला क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा ट्रैफिक, यातायात की सुचारु व्यवस्था रहेगी। मेला क्षेत्र को प्रशासनिक दृष्टिकोण से 8 जोन एवं 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके लिए 8 जोनल मजिस्ट्रेट, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाएं हैं। वहीं रिजर्व मजिस्ट्रेट के रूप में 9 मजिस्ट्रेट और रेलवे स्टेशन पर कानून व्यवस्था के लिए पांच मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। मेला मजिस्ट्रेट, रिजर्व मजिस्ट्रेट की तैनाती आवश्यकतानुसार करना सुनिश्चित करेंगे। मेला मजिस्ट्रेट आवश्यकता के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त क्षेत्र का कार्य भी सौंप सकेंगे।
-- --