फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Dham Mela will be divided into 14 sectors

14 सेक्टरों में विभाजित होगा तिगरी धाम मेला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tigri Dham Mela will be divided into 14 sectors
अमरोहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तिगरी धाम मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान होगा। गंगा की तलहटी पर लगने वाले पंद्रह दिवसीय मेले को इस बार चौदह सेक्टरों में बांटा जाएगा। पहली बार मेले का आयोजन पीडब्ल्यूडी विभाग कराएगा। अन्य विभागों को भी जिम्मदारी दी गई हैं। डीएम ने दीपावली तक मेले की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में अमरोहा के अलावा आसपास जिलों के 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा किनारे श्रद्धालु डेरा लगाकर मेले में रहते हैं। यह मेला आस्था का संगम कहलाता है। मेले को राज्य स्तर का दर्जा मिल चुका है। मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने बताया कि इस साल मेला एक से नौ नवंबर तक मेला रहेगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्थान आठ नवंबर की सुबह होगा। इससे पहले देवोत्थान एकादशी के दिन दोपहर बाद करीब एक बजे गंगा घाट किनारे पूजा और दूध से अभिषेक के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मेले में कल से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा। हजारों बीघा जमीन में तंबुओं का शहर बसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक गंगा किनारे खेतों पर किसानों की फसल खड़ी हुई है। किसान जमीन खाली करने को तैयार नहीं हैं। इस कारण मेले की तैयारियों में दिक्कत आ रही है।
कुल्हड़ का होगा उपयोग, पॉलीथिन पर रोक
मेला स्थल में पॉलीथिन और प्लास्टिक से प्रतिबंधित रहेगी। चाय की चुस्की के लिए मिट्टी के कुल्हड़ का उपयोग किया जाएगा।
श्रद्धालुओं को वाई-फाई की सेवा
गंगा में स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मेला परिसर रहेगा। एलईडी से प्रसारण भी किया जाएगा।
मेले में लगेगा बरेली-मुरादाबाद और लखनऊ की फोर्स
अमरोहा। गंगा मेले की सुरक्षा बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ की फोर्स करेगी। स्थानीय पुलिस ने मंडल और जोन स्तर से फोर्स की मांग की है। मेले में पुलिस और पीएसी तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के लिए जल्द की गैर जनपदों का फोर्स मेले में आमद कराएगा।
पुलिस प्रशासन ने मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। इस बार सादा कपड़ों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मेले में एएसपी, सीओ के अलावा करीब 70 इंस्पेक्टर, 200 पुरुष एसआई, 50 महिला एसआई, 1000 सिपाही, 400 महिला-पुरुष हेड कांस्टेबल, पीएसी सहित 3000 हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक टीम ड्रोन कैमरे से सुरक्षा-व्यवस्था की निगरानी करेगी। सुरक्षा के लिहाजा से मचानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

इसके अलावा महिलाओं के लिए तैयार स्नान घाटों पर महिला पुलिस और पुरुष स्थान घाटों पर पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए गैर जनपदों से फोर्स की डिमांड की गई थी। अनुमति मिलने के साथ जल्द की फोर्स मेले में आमद कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed