फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri and Meharpur Gujjar flood posts will be repaired

Amroha News: दुरुस्त की जाएंगी तिगरी और महरपुर गुर्जर बाढ़ चौकी

Mon, 23 Jun 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 23 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tigri and Meharpur Gujjar flood posts will be repaired
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बाढ़ आने से पहले ही बाढ़ खंड विभाग ने बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तिगरी और महरपुर गुर्जर बाढ़ राहत चौकी के जर्जर हो चुके भवनों को दुरुस्त किया जाएगा। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
अमराेहा जिले में करीब 86 किमी की लंबाई में गंगा प्रवाहित होती है। गंगा किनारे बसे हसनपुर व मंडी धनौरा तहसील के करीब 100 गांव गंगा में हर साल आने वाली बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इससे बचाव के लिए बाढ़ खंड विभाग की बाढ़ राहत चौकी बनी हैं। जिन पर बाढ़ सीजन में स्टाफ तैनात कर दिया जाता है, जो सुबह और शाम गेज की रिपोर्ट विभाग के आला अफसरों के साथ ही जिला प्रशासन को भी भेजता है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के तिगरी और उसके आसपास बाढ़ हर साल कहर बरपाती है। बाढ़ से बचाव के लिए गांव में चौकी बनी है। इसका भवन जर्जर हो गया है। यही हाल हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव महरपुर गुर्जर में बनी बाढ़ राहत चौकी का है। उसका भी भवन जर्जर होने के कारण इस लायक नहीं रह गया कि उसमें स्टाफ ठहर सके। जबकि बाढ़ सीजन में स्टाफ की तैनाती की जाती है। स्टाफ को परेशानी न हो और बाढ़ की सही से निगरानी हो सके, इसके लिए दोनों चौकी के भवन दुरुस्त किए जाएंगे। बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार ने बताया कि दोनों चौकी के भवनों को सही कराया जाएगा। जिन पर पांच लाख से अधिक का खर्चा आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed