फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thyroid, Vitamin D and B12 testing started in district hospital

Amroha News: जिला अस्पताल में थायराइड, विटामिन डी और बी12 की जांच शुरू

Fri, 07 Mar 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Thyroid, Vitamin D and B12 testing started in district hospital
जिला अस्पताल की पैथलॉजी लैब में थायराइड की जांच मशीन चलता टेक्नीशियन। संवाद
अमरोहा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला अस्पताल में थायराइड, विटामिन डी और विटामिन बी12 जांच की सुविधा शुरू हो गई है। अब मरीजों को मुरादाबाद, मेरठ व अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इतना ही नहीं निजी पैथोलॉजी लैब में जाकर मोटी रकम भी खर्च नहीं करनी पड़ेगी। अब जिला अस्पताल में यह तीनों जांच फ्री में होंगी।
विज्ञापन

जिले में जिला अस्पताल और छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। करीब 25 लाख की आबादी वाले जिले में थायराइड की जांच नहीं होती थी। हालत यह थी कि जिले के सरकारी और निजी अस्पताल में थायराइड मशीन नहीं होने के कारण जांच के लिए मुरादाबाद या मेरठ सैंपल भेजने पड़ते थे। इससे मरीजों काे समय और धन दोनों की भी बर्बादी होती थी। बाहर जांच कराने में मरीजों की मोटी रकम खर्च होती थी। अब इस समस्या से निजात मिल गई है। मरीजों को जिला अस्पताल में ही थायराइड जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शासन से जिला अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए हार्मोन एनालाइजर मशीन आई थी। पिछले तीन माह से केमिकल होने के कारण मशीन चालू नहीं हो पाई थी। लेकिन, केमिकल आने के बाद मशीन चालू हो गई है। अब जिला अस्पताल में थायराइड, विटामिन डी और बी12 जांच निशुल्क शुरू हो गई हैं। डॉक्टरों की माने तो यह तीनों जांच निजी पैथोलॉजी लैब पर 300 ये लेकर 1200 रुपये तक में होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जांच शुरू हुईं
जिला अस्पताल में थायराइड, विटामिन डी, बी12 की जांच नहीं हो पा रहीं थी। इसके कारण मरीजों को इन जांच के लिए निजी पैथोलॉजी लैब पर जाकर मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही थी। उसमें भी कई बार जांच उल्टी सीधी आती थीं लेकिन, जिला अस्पताल में यह तीनों जांच निशुल्क शुरू हो गई हैं।
------------
सैंपल देने के तीन घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
यदि शरीर में कोई असामान्य स्थिति महसूस होती है, तो जिला अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सक से मिलें। जिसके बाद चिकित्सक द्वारा जांच के लिए लिखा जाएगा। अस्पताल में बने सैंपल कक्ष में पहुंचें और खून का सैंपल दें। इसके बाद सैंपल देने के तीन घंटे में रिपोर्ट दे दी जाएगी।

दो दिन में हुईं 150 जांचें
जिला अस्पताल में दो दिन पहले हॉर्मोन एनालाइजर मशीन चालू हुई थी। तब से अब तक 150 जांच हो चुकी हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने मरीजों को दवाईं देकर उपचार देना शुरू कर दिया है।

निजी पैथोलॉजी पर होने वाली जांच और रुपये
जांच निजी दाम
विटामिन डी 1200
विटामिन बी12 1000
थायराइड 300
- अस्पताल में विभिन्न जांच पहले से कराई जा रही थीं, लेकिन अब हॉर्मोन एनालाइजर मशीन भी चालू हो गई है। जिससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा और निशुल्क जांच कराने में मदद मिलेगी।

- डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article