{"_id":"662ec07dbc0ef1836501f4d6","slug":"thresher-owner-dies-due-to-electric-shock-during-threshing-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-117779-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गहाई के दौरान करंट लगने से थ्रेशर मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गहाई के दौरान करंट लगने से थ्रेशर मालिक की मौत
विज्ञापन
सैदनगली। गेहूं निकासी के दौरान करंट लगने से थ्रेशर मालिक सुलेमान की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी सुलेमान (24) पुत्र भोलू खां थ्रेसिंग मशीन संचालक थे। वह किराए पर किसानों के खेत पर जाकर उनकी गेहूं की निकासी किया करते थे। रविवार की सुबह को वह गांव में ही एक खेत पर थ्रेसिंग मशीन लेकर गए थे। यहां मशीन चालू कर दी थी। लेकिन इसी बीच मशीन से तेज आवाज आनी शुरू हो गई। मशीन में कुछ खराबी होने की आशंका के चलते सुलेमान मशीन के ऊपर चढ़ गए। यह देखने के लिए कि मशीन में आवाज कहां से आ रही है। इसी बीच मशीन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। तार नीचे होने की वजह से सुलेमान को करंट लग गया। जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गए। तत्काल में उपचार के लिए सुलेमान को संभल के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि सुलेमान की पंद्रह माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।