{"_id":"67c4ad92258a392cb00f1afd","slug":"three-year-old-girl-dies-after-being-hit-by-a-car-outside-her-house-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-135367-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर के बाहर कार से टकराकर तीन साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर के बाहर कार से टकराकर तीन साल की बच्ची की मौत
Mon, 03 Mar 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
जोया। घर के बाहर पड़ोसी की कार से टकराकर जिकरा(3) की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों के कोहराम मचा है।
मृतक जिकरा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर गांव में रहने वाले ट्रक चालक नासिर की बेटी थी। नासिर के परिवार में पत्नी साजिया और चार बेटी व एक बेटा है। रविवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। तभी, पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी जिकरा जैसे ही घर के बाहर निकली, तभी पड़ोसी की कार से टकरा गई। हादसे में जिकरा गंभीर रूप से घायल हो गई। तुरंत ही परिजनों ने जिकरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जिकरा की मौत का कारण घायल होने के साथ-साथ अधिक घबराहट होना माना है। इसके बाद परिजन जिकरा के शव को घर ले आये और बगैर कानूनी कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने हादसे की जानकारी से इनकार किया है। साथ ही परिजनों की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही हैं।